PM Vishwakarma Yojana: जाने क्या है PM Vishwakarma Yojana, 17 सितंबर से इनको मिलेगा योजना का लाभ

नेशनलPM Vishwakarma Yojana: जाने क्या है PM Vishwakarma Yojana, 17 सितंबर से...

Date:

PM Vishwakarma Yojana: पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से भाषण के दौरान PM Vishwakarma Yojana की घोषणा की थी। PM Vishwakarma Yojana को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे लागू करने के लिए केंद्र की ओर से राज्यों के मुख्य सचिव और बैंकों के एमडी के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है। PM Vishwakarma Yojana का लाभ शिल्पकारों और पारंपरिक कारीगरों को दिया जाएगा। बताया जाता है कि योजना अगले महीने सितंबर में लॉन्च की जाएगी। सितंबर में विश्वकर्मा जयंती 17 तारीख को है। ऐसे में उसी दिन योजना को लॉन्च किया जाएगा।

PM Vishwakarma Yojana का लाभ पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को

केंद्र सरकार की ओर से 13,000 करोड़ रुपये की PM Vishwakarma Yojana लागू करने के लिए राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और पब्लिक सेक्टर बैंकों की मीटिंग बुलाई गई है। PM Vishwakarma Yojana का लाभ पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि पीएम विश्वकर्मा स्कीम को एमएसएमई, स्किल डेवलपमेंट और फाइनेंस मंत्रालय की तरफ से लागू किया है। योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 3 लाख लोगों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। PM Vishwakarma Yojana विश्वकर्मा जयंती के दिन 17 सितंबर को लॉन्च होगी।

स्किल मंत्रालय ने बुलाई बैठक

PM Vishwakarma Yojana के लिए स्किल मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त को मीटिंग बुलाई गई है। इसमें राज्यों के मुख्य सचिव, बैंकों के एमडी और एसएलबीसी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जानकारी है कि मीटिंग में योजना को लागू करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। PM Vishwakarma Yojana में कैसे पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थी की पहचान की जाएगी। इसके मानक तय किए जाएंगे। PM Vishwakarma Yojana के तहत स्किल्ड कारीगर को अपनी स्किल अपग्रेड करने के लिए 4 से 5 दिन की ट्रेनिंग की जाएगी। इसके बाद वह लोन का पात्र होगा।

PM Modi ने 15 अगस्त लाल किले से किया था एलान

पीएम मोदी की ओर से 15 अगस्त को लाल किले से भाषण के दौरान योजना को लागू करने की घोषणा की गई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार 13 हजार से लेकर 15,000 करोड़ की लागत से PM Vishwakarma Yojana शुरू करने जा रही है।
केंद्रीय कैबिनेट से योजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा था कि PM Vishwakarma Yojana के तहत शिल्पकारों को पहली किस्त में एक लाख रुपए और दूसरी किस्त में दो लाख रुपए का लोन दिया जाएगा और इसकी ब्याज 5 प्रतिशत होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related