यह पांच “E” हैं पीएम मोदी के न्यू ऐज लर्निंग के मूलमंत्र

एजुकेशनयह पांच “E” हैं पीएम मोदी के न्यू ऐज लर्निंग के मूलमंत्र

Date:


यह पांच “E” हैं पीएम मोदी के न्यू ऐज लर्निंग के मूलमंत्र

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 (NEP-2020) के तहत ’21वीं सदी में स्कूली शिक्षा’ पर एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले तीन दशकों में दुनिया का हर क्षेत्र बदल गया। हर व्यवस्था बदल गई। इन तीन दशकों में हमारे जीवन का शायद ही कोई पक्ष हो जो पहले जैसा हो। लेकिन वो मार्ग, जिस पर चलते हुए समाज भविष्य की तरफ बढ़ता है, हमारी शिक्षा व्यवस्था, वो अब भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही थी।

न्यू ऐज लर्निंग का मूलमंत्र
पीएम ने कहा कि हमें आसान और नए-नए तौर-तरीकों को बढ़ाना होगा। हमारे ये प्रयोग न्यू ऐज लर्निंग का मूलमंत्र होना चाहिए। इसमें इंगेज, एक्सप्लोर, एक्सपीरिंयस, एक्सप्रेस और एक्सल है। हमारे देश भर में हर क्षेत्र की अपनी कुछ न कुछ खूबी है, कोई न कोई पारंपरिक कला, कारीगरी, प्रोडक्ट हर जगह के मशहूर हैं। स्टूडेंट्स उन करघों, हथकरघों में विजिट करें, देखें आखिर ये कपड़े बनते कैसे हैं? स्कूल में भी ऐसे स्किल्ड लोगों को बुलाया जा सकता है।

NEP भारत की नई उम्मीद
पीएम मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी नए भारत की, नई उम्मीदों की, नई आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है। इसके पीछे पिछले चार-पांच वर्षों की कड़ी मेहनत है, हर क्षेत्र, हर विधा, हर भाषा के लोगों ने इस पर दिन रात काम किया है। लेकिन, ये काम अभी पूरा नहीं हुआ। अब तो काम की असली शुरुआत हुई है। अब हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उतने ही प्रभावी तरीके से लागू करना है और ये काम हम सब मिलकर करेंगे है।

15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले
उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के इस अभियान में हमारे प्रिंसिपल्स और शिक्षक पूरे उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के बारे में देश भर के टीचर्स से MyGov पर उनके सुझाव मांगे थे। एक सप्ताह के भीतर ही 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले हैं। ये सुझाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति को और ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद करेंगे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...