पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द

उत्तराखंडपीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द

Date:


पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां रद्द

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए बैठक के चलते शुक्रवार की अपनी बंगाल यात्रा रद्द कर दी है. वे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले थे. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्‍होंने लिखा, ‘कल कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए उच्‍चस्‍तरीय बैठको में हिस्‍सा लूंगा. इसके कारण पश्चिम बंगाल नहीं जा रहा हूं.’

यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए अपने पश्चिम बंगाल दौरे को रद्द किया है. उन्‍हें यहां रैलियों को संबोधित करना था. ऐसे समय जब देश कोरोना की दूसरी लहर का समाना कर रहा है, पीएम व बीजेपी के अन्‍य नेताओं तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सभाओं में काफी भीड़ उमड़ रही है, इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.

गौरतलब है कि राहुल गाँधी द्वारा अपनी चुनावी सभाओं को रद्द करने के बाद भाजपा नेताओं की चुनावी सभाएं जारी रहने पर पूरे देश में लगातार सवाल उठाये जा रहे थे. पहले तो प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभाओं में सिर्फ 500 लोगों को अनुमति देने की बात कही गयी और उनकी तीन चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related