PM Kisan Yojana: PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त

नेशनलPM Kisan Yojana: PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की...

Date:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: आज किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 14 वीं किश्त आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि की 14 वीं किश्त जारी करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2019 में शुरू हुई थी। पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र की योजना है। केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल छह हजार रुपए देती है। ये धनराशि तीन किस्त में जारी की जाती है।

पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त

पीएम किसान योजना की 14वीं किश्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका बचत खाता आधार और एनपीसीआइ से लिंक होंगे। PM नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी करेंगे। इससे देश के 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा।

किसानों के खाते में आएगा पैसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को राजस्थान दौरे के दौरान सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में 11 बजे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त को जारी करेंगे। इससे 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक बचत खातों में सीधे 17 हजार करोड़ रुपए धनराशि आएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से बात करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में किसानों के लिए और भी कुछ योजनाएं की पीएम मोदी घोषणा करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...