Netweb Technologies IPO Listing Today: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज जरूरी जानकारी है। आज शेयर बाजार में Netweb Technologies आईपीओ लिस्ट होगा। जानकारों का मानना है कि आईपीओ से निवेशकों को बंपर मुनाफा होगा।
आज शेयर बाजार में Netweb Technologies का आईपीओ लिस्ट हो रहा है। निवेशकों को आज बंपर मुनाफे की उम्मीद की जा रही है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लिस्टिंग के बाद निवेशकों को शानदार मुनाफा देगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अनुसार आज बाजार में नेट वेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लिस्ट होगा। बता दें कि कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार प्रक्रिया मिली है। आईपीओ के अंतिम दिन तक इश्यू 90.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नेटवेब टेक्नोलॉजीज शेयर आज गुरुवार को बीएसई और एनएसई (National Stock Exchange) पर एक विशेष प्री-ओपन सत्र (SPOS) में लिस्टेड किए जाएंगे। कंपनी के शेयर ‘बी’ ग्रुप्स में ट्रेड होंगे।
कितनी होगी एक शेयर की कीमत
कंपनी आईपीओ पर निवेशकों की शानदार प्रक्रिया के बाद शेयर बाजार जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयर 900 रुपए प्रति शेयर पर भी खुल सकते हैं। बाजार में मंदी जैसी स्थिति रही तो नेटवेब टेक्नोलॉजीज का शेयर 850-870 रुपए प्रति शेयर पर खुलेगा। नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिखाई। इनकी तरफ से 220.69 गुना आईपीओ सब्सक्राइब किया गया है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ निवेशकों के लिए 17 जुलाई से 19 जुलाई की बीच खुला था। कंपनी आईपीओ के जरिए 631 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी।

