PM Modi Virtual Program: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद, 31 मई को होगा कार्यक्रम

उत्तराखंडPM Modi Virtual Program: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी करेंगे...

Date:

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से वर्चुअल बातचीत करेंगे। इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संवाद कार्यक्रम एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 31 मई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में आयो​जित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश से वर्चुअल रुप ये योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके लिए कालेज में स्क्रीन लगाने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गया है। 

Also read: भारत की विकास यात्रा में जापान का अध्यात्मिक अपनेपन का ​अहम योगदान

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का जिले में व्यापक लाभ लोगों को हुआ है। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1.30 लाख रुपये की धनराशि तथा 95 मानव दिवस मनरेगा और शौचालय बनाने हेतु 12 हज़ार की धनराशि प्रदान लाभार्थियों को प्रदान की जा रही है। आवास योजना के तहत जिले में 419 आवास स्वीकृत हुए है। फेस-1 में 653 आवास बनाए गए हैं।

Also Read : जापानी प्रधानमंत्री 19 मार्च को भारत आएंगे, वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो लाख शौचालय बनाने हेतु 12 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके तहत दूसरे चरण में नैनीताल में 389 आवास के लिए चौथी किस्त जारी हो चुकी है। जिले में पीएम सम्मान योजना के तहत 58110 किसानों को लाभ मिला है। वहीं पीएम उज्जवला योजना के अंतगर्त 32921 गैस कनेक्शन लोगों को बांटे गए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये प्रदान किए गए है।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिले के 1038 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related