काशी को दीवाली गिफ्ट देने कल वाराणसी आएंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेशकाशी को दीवाली गिफ्ट देने कल वाराणसी आएंगे पीएम मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिवाली का तोहफा देने आएंगे। वह 6,611.18 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर काशी को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। ये योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, धर्म, पर्यटन, रोजगार, आवास, उड्डयन आदि से होंगी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तार और नए टर्मिनल भवन का भी शिलान्यास करेंगे। वह आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का आम जनता के लिए उद्घाटन करेंगे और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 20 हजार से ज्यादा लोगों से संवाद करेंगे।

इसके अलावा वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से संस्कृत विद्यालयों और अस्पतालों में तीमारदारों के लिए शुरू की गई मुफ्त भोजन व्यवस्था की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि रविवार को यहां आगमन पर प्रधानमंत्री का काशीवासी ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है।

प्रधानमंत्री मोदी पहले बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हरहुआ गाजीपुर रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सिगरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से खिलाड़ी, खेल प्रेमी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुड़े 90 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक आर झुनझुनवाला शंकर नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 2,874.17 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...