बंगलुरु टेस्ट: पहली पारी की तुलना में दस गुना रन, फिर भी हार का खतरा

फीचर्डबंगलुरु टेस्ट: पहली पारी की तुलना में दस गुना रन, फिर भी...

Date:

पहली पारी की तुलना में दूसरी इनिंग्स में दस गुना बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है, हालाँकि बंगलुरु के आसमान पर काले घने बादल छाये हुए हैं जो कल अगर बरस गए तो कहा जा सकता है कि न्यूज़ीलैण्ड के जीत के सपने को धो डालेंगे। पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हो जाने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दस गुना ज़्यादा रन बनाये और 462 रनों पर आउट हुई. इस तरह न्यूज़ीलैण्ड की टीम को जीत लिए सिर्फ 107 रनों का लक्ष्य मिला है जो दिखने में तो छोटा लग रहा है लेकिन क्या हकीकत में छोटा है इसका पता कल ही चलेगा, अगर बारिश ने खेल संभव होने दिया तो.

टीम इंडिया एकबार फिर कोलैप्स का शिकार हुई. पहली पारी जहाँ पूरी टीम कोलैप्स का शिकार हुई और किसी भी समय संभल न सकी, वहीँ दूसरी पारी में एक समय तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया न्यूज़ीलैण्ड को एक चैलेंजिंग टोटल ज़रूर देगी क्यों भारत का तीन विकेट पर स्कोर 408 रन था. लेकिन इसी स्कोर पर सरफ़राज़ के 150 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट होते ही न्यूज़ीलैण्ड के पेसरों को भारतीय टीम समेटने में ज़्यादा समय नहीं लगा और पूरी टीम 462 रनों पर सिमट गयी यानि अंतिम सात विकेट सिर्फ 54 रनों पर ढेर हो गए. ये इस मैच में टीम इंडिया का दूसरा कोलैप्स कहा जायेगा भले ही उसने 400 से ज़्यादा रन बनाकर मज़बूती से वापसी की है.

आज के दिन के खेल के अंतिम आधे घंटे न्यूज़ीलैण्ड को बल्लेबाज़ी करनी थी लेकिन कम रौशनी की वजह से अम्पायरों ने दिन मैच को दूसरी पारी की सिर्फ चार गेंदों पर समाप्त घोषित कर दिया। अम्पायरों के इस फैसले से रोहित शर्मा और टीम के बाकी खिलाड़ी काफी नाराज़ नज़र आये और काफी देर तक अम्पायरों से बहस करते दिखाई दिए लेकिन अम्पायर अपने फैसले पर अड़े रहे क्योंकि लाइट मीटर पर्याप्त रौशनी नहीं दिखा रहा था. मैदान पर उस समय काले घने बादल थे और फ्लड लाइट जल रही थीं, हालाँकि बाद में बारिश भी आ गयी.

इससे पहले कल के स्कोर तीन विकेट पर 231 रनों के आगे टीम इंडिया ने अपनी पारी शुरू की, सरफ़राज़ कल 70 रनों पर नाबाद थे, उनका साथ देने ऋषभ पंत आये जो चोट के चलते मैदान से बाहर थे. दोनों बल्लेबाज़ों ने न्यूज़ीलैण्ड पर जवाबी हमला बरकरार रखा और आक्रामक प्रहार करते रहे, दोनों के बीच 177 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी को तोड़ने में टिम साउथी कामयाब हुए. सरफ़राज़ 150 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए, 433 के स्कोर पर ऋषभ पंत विकटों पर शॉट खेलकर बोल्ड हो गए, वो बदकिस्मत रहे और 99 रनों आउट हो गए, इसके बाद जल्द ही भारतीय पारी सिमट गयी. न्यूज़ीलैण्ड के ओरूर्के और मैट हेनरी ने तीन तीन विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...