PM Modi US Visit: PM मोदी का USA में जोरदार स्वागत, आज UN में योग दिवस का करेंगे नेतृत्व

इंटरनेशनलPM Modi US Visit: PM मोदी का USA में जोरदार स्वागत, आज...

Date:

PM Modi US Visit: पीएम मोदी का न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और बातचीत की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे। न्यूयार्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भारत माता के जयकारे लगाए। न्यूयार्क शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। बता दें कि पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आज आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

न्यूयॉर्क पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं न्यूयॉर्क पहुंच गया हूं। 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने और नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद स्वागत की फोटो ट्विटर शेयर कीं। न्यूयॉर्क में यात्रा के दौरान पीएम मोदी नोबेल पुरस्कार विजेताओं, सीईओ, अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों, कलाकारों, विद्वानों, शिक्षाविदों और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे।

योग दिवस के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे। जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सदन को भी संबोधित करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...