राम मंदिर भूमि पूजन अपडेट: सिर्फ सात मिनट में हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेशराम मंदिर भूमि पूजन अपडेट: सिर्फ सात मिनट में हनुमानगढ़ी के दर्शन...

Date:


राम मंदिर भूमि पूजन अपडेट: सिर्फ सात मिनट में हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम 5 अगस्त को होने वाला है। कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी भाग लेना तय हो चूका है। कार्यक्रम के अनुसार भूमि पूजन में शामिल होने से पहले पीएम मोदी हनुमानगढ़ी के दर्शन करने भी जाएंगे।

पूजा के लिए मिले सात मिनट
हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास के अनुसार 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमि पूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।

अडवाणी और जोशी को अभी तक नहीं मिला निमंत्रण
इधर राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में आंदोलन चलाने के लिए जेल तक जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी कोअभी आमंत्रण का इन्तिज़ार है । कहा जा रहा है कि बीजेपी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को फोन करके आमंत्रित किया जाएगा। उमा भारती व कल्याण सिंह ने कहा है कि वह दोनों इस भव्य भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related