नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, साथ ही फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में शिल्पा समुद्र के किनारे दौड़ती नजर आ रही हैं. बता दें, कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण एक्ट्रेस फिलहाल घर पर कैद हैं और बेहद ही जरूरी काम के लिए बाहर निकलती हैं. ऐसे में शिल्पा को बीच पर उनकी मस्ती की खूब याद सता रही है.

