प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर कहा कि काशी के नागरिकों ने पूरे देश को एक संदेश दिया है कि शॉर्टकट से कभी देश का भला नहीं हो सकता, यह अलग बात है कि कुछ नेताओं का ज़रूर भला हो सकता है. पीएम मोदी ने आज यहाँ कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि 2014 में कशी में सबकुछ अव्यवस्थित था, लोगो का एक ही सवाल था कि कैसे यह सब व्यवस्थित होगा? परधानमंत्री ने कहा कि काशी ने अब पूरे देश को एक तस्वीर दिखाई है जिसमें विकास भी दिखता है और विरासत भी झलकती है.प्रशानमंत्री ने कहा कि काशी में हजारों करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं. काशी सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास की एक बेहतरीन मिसाल है. बनारस में जिस तरफ नज़र उठाइये आपको सुधार की गुजाइंश नजर आती थी.
Read also: क़ुर्बानी कराते समय किसी दूसरे धर्म के भाई को तकलीफ न पहुंचे:AIMPLB
प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी कॉरिडोर परियोजना पूरी होने के बाद ये पहला सावन उत्सव होगा. पिछले 8 वर्षों में काशी का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत आगे पहुंच गया है. सभी को लाभ मिल रहा है फिर वह चाहे व्यापार हो, कारोबार या पर्यटन में विस्तार. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए विकास का मतलब सिर्फ चमक-धमक नहीं है. हमारे लिए तो डेवलोपमेन्ट का मतलब है समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण.

