माँ काली पर महुआ का TMC ने भी साथ छोड़ा, भाजपा हुई आक्रामक

नेशनलमाँ काली पर महुआ का TMC ने भी साथ छोड़ा, भाजपा हुई...

Date:

दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर विवाद अब काफी आगे बढ़ गया है, इस विवाद में अपनी टिप्पणी  को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी ही पार्टी के विरोध का सामना पड़ रहा है, भाजपा जहाँ इस मुद्दे को लेकर महुआ मोइत्रा की गिरफ़्तारी की मांग कर रही है वहीँ TMC अपने सांसद के बयान से किनारा कर रही है. मामला ट्विटर पर पार्टी को unfollow करने तक पहुँच गया है. महुआ मोइत्रा इस मामले में पार्टी के रिएक्शन से इतना दुखी हुई कि उन्होंने उसे ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया।  

वहीँ तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर बयान को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गिरफ्तारी की मांग की है. सुकांत का कहना है कि महुआ मोइत्रा के बयानों से TMC खुद को अलग नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस सच में महुआ की टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है तो उसे महुआ पर कार्रवाई करनी चाहिए. मजूमदार ने कहा कि TMC या तो महुआ को निष्कासित या उन्हें कुछ दिनों के लिए पार्टी से ससपेंड  करे. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा धरना प्रदर्शन करेगा और तृणमूल सांसद को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करेगा. 

Read also: Latest News Today: फेक न्यूज़ पर मायावती ने जताई चिंता

दरअसल दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की फिल्म ‘काली’ के एक पोस्टर में मां काली के लुक में नजर आ रही एक महिला को सिगरेट का कश खींचते हुए दिखाया गया है. पोस्टर में उनके एक हाथ में LGBTQ+ का झंडा भी है. इस पोस्टर को लेकर ​हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस पोस्टर को लेकर जब महुआ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए मां काली के कई रूप हैं. महुआ ने कहा कि मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है.  अब महुआ के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है हालाँकि महुआ को कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कुछ दुसरे लोगों ने समर्थन भी दिया है. थरूर ने कहा कि महुआ ने माँ काली के बारे में जो कुछ कहा उसे सारे हिन्दू जानते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related