शिमला। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 10 करोड़ किसान के खातों में बटन दबाकर जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने देश को वर्चुअल तरीके से संबोधित यिका। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अधिक फोकस रखा। बता दें कि आने वाले समय में हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में अखबार की सुर्खियां लूट,खसोट,घोटाले, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजवाद, अटकी लटकी,अफसरशाही और फटकी योजनाएं होती थी। लेकिन 2014 के बाद से अब मीडिया की सुर्खिया होती हैं सरकार की योजनाएं। जिनसे लोगों का जीवन सुधर गया। सिरमौर में समा देवी कह देती हैं कि हमें लाभ मिला है। आज देश की चर्चा दुनिया में होती है। वर्ल्ड बैंक में देश के ईज ऑफ डूइंग बिनजेस की चर्चा होती है। देश की सरकार माईबाप नहीं यह सरकार सेवक है। सरकार जीवन में दखल देने के लिए नहीं होती। सरकार का काम जीवन को आसान बनाने का होता है।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: अटकलों को लगा विराम, 2 जून को भाजपाई बनेंगे हार्दिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं। बिलासपुर के एम्स में प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो शिमला की धरती से एक बार फिर करोड़ों देशवासियों को बधाई देता हूं। सरकार आगे भी जी-जान से काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भारत माता की जय के नारे लगाकर अपना संबोधन खत्म किया।
