आंध्रा में पीएम मोदी बोले, देश कह रहा है 4 जून को 400 पार

नेशनलआंध्रा में पीएम मोदी बोले, देश कह रहा है 4 जून को...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एक जनसभा में अपने 400 पार के नारे को दोहराते हुए कहा कि ये अजीब संयोग है कि इस बार चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होने वाले हैं. और पूरा देश कह रहा है कि 4 जून को इसबार 400 के पार. वैसे 4 जून का 400 से नाता क्या है समझ में नहीं आया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान आंध्रा प्रदेश की सत्तारूढ़ दल वाइएसआर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जगन मोहन रेड्डी की पार्टी कांग्रेस पार्टी का दूसरा रूप है, उन्होंने कहा कि आप ये कभी मत सोचिए कि जगन रेड्डी की पार्टी और कांग्रेस पार्टी अलग-अलग हैं. दोनों ही पार्टियां एक ही हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश में भाजपा तेलुगु देशम पार्टी और एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना से गठबंधन हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का अपमान किया है यहाँ तक कि अपनी ही पार्टी के नेता पीवी नरसिम्हा राव का भी अपमान किया
लेकिन एनडीए में हम सबको साथ लेकर चलते हैं. पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी का एक ही एजेंडा है, गठबंधन के लोगों को यूज करके फेंक देना. कांग्रेस पार्टी आज तो मजबूरी में गठबंधन कर रही है लेकिन इनकी सोच वही पुरानी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है. अब पूरा देश 4 जून को 400 पार का नारा दे रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related