PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के जरिये आज देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा, उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘अगस्त एपिसोड में सभी का स्वागत है। मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुई है। सावन माह महाशिव का महीना है। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से अधिक समय हो रहा है। चंद्रयान की सफलता इतनी बड़ी है कि जितनी चर्चा हो, उतना ही कम है। आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी सूरज उगा है।’
भारत ने जी20 को और अधिक इन्क्लुसिव फोरम बनाया
उन्होंने कहा कि ‘अगले माह जी20 समिट के लिए भारत तैयार है। इसमें शामिल होने 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने जी20 को और अधिक इन्क्लुसिव फोरम बनाया है। भारत केे निमंत्रण पर अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जी20 की हमारी प्रेसिडेंसी पीपुल्स प्रेसिडेंसी है। जिसमें जनभावना की भावना आगे है। इसको लेकर देशभर में जो आयोजन हो रहे हैं। उनमें किसी न किसी तरह से डेढ़ करोड़ भारतवासी जुड़े हैं।
संकल्प के सूरज चांद पर उगते हैं
‘चंद्रयान-3 की सफलता में वैज्ञानिकों की अलग-अलग सेक्टर्स में भूमिका रही है। जब सबका प्रयास रहा, तभी सफलता मिली। मैं आशा करता हूं कि हमारा स्पेस सेक्टर इसी तरह आगे सबके प्रयास से सफलता हासिल करेगा।’ 23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित किया है कि संकल्प के सूरज चांद पर उगते हैं। चंद्रयान मिशन एक ऐसा पक्ष भी रहा जिसकी आज मैं आप सबके साथ चर्चा करना चाहूगा। आपको याद होगा कि मैंने लाल किले से कहा था कि हमें वीमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना है।
भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण
भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। चंद्रयान मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक सीधे तौर पर जुड़ी हैं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में योगदान दे रही हैं। आज हमारे सपने बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं।
