Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: पोस्टर वार के जरिए राजनैतिक दल चल रहे चुनावी चाल, पीएम मोदी हर महीने करेंगे रैली

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में भले ही अभी देर हो लेकिन दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में अब मात्र चंद महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल सत्तारूढ भाजपा,प्रमुख विपक्ष पार्टी कांग्रेस और इस बार ​गुजरात चुनाव में नए रूप में उतर रही आप के बीच इस समय पोस्टर वार शुरू है। इस पोस्टर वार के जरिए तीनों ही दल एक—दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) जैसे दलों ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुजरात का ये चुनाव जहां भाजपा के लिए बहुत अहम है। गुजरात चुनाव भाजपा के लिए ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न है। यही कारण है कि पीएम मोदी ने अब हर महीने गुजरात में एक रैली करने का फैसला किया है। वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनावी तैयारी में पीछे नहीं है। आप संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी राज्य का दौरा जल्द ही शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात में अभी से कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर छिड़ चुका है। इस पोस्टर वार में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने गुजरात का दो बार दौरा किया। वो गुजरात में कई बार रोड शो भी निकाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा की दावेदारी को गुजरात में पूरी तरह से मजबूत बताया। बता दें कि पिछले दो दशक से गुजरात में भाजपा ही सत्ता पर काबिज है।

Read also: 15 फीसदी आदिवासी वोट बैंक को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा—कांग्रेस चल रहे चुनावी चाल

भाजपा अपने इस शासनकाल को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। इस कारण से पीएम मोदी गुजरात में बार—बार खुद ही दखल दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो और कांग्रेस के भाजपा पर राज्य में भ्रष्टाचार करने का आरोप के पोस्टर गुजरात में जगह—जगह देखे जा सकते हैं। इसके अलावा चुनाव से पहले अहमदाबाद में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर चरम पर है।  कांग्रेस गुजरात में इस बार विधानसभा चुनाव में जूनागढ़ से लेकर जामनगर, सौराष्ट्र और दक्षिण में ज़मीनी स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि अहमदाबाद में कांग्रेस के पंजे लगाए गए हैं। जिससे कि भाजपा को हटाने का नारा बुलंद हो सके। 

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) इस बार मैदान में उतरी है। आप संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी ने कहा कि इस बार के चुनाव में हम राज्य की राजनीति बदलने आए हैं। आप चाहती हैं कि जैसा पंजाब और दिल्ली में हुआ। वहां की जनता ने हम पर भरोसा किया। ठीक उसी तरह से गुजरात की जनता भी इस बार कुछ चमत्कार ही करेगी। संयोजक अरविंद केजरीवाल भी हर महीने दो से तीन दौरे करेंगे। अभी परिवर्तन यात्रा भी पूरी की है, जिसमें लोगों को जबरदस्त समर्थन मिला है।

Exit mobile version