पीएम मोदी एकबार फिर हुए भावुक, निकल पड़े आंसू, जानिए क्यों ?

नेशनलपीएम मोदी एकबार फिर हुए भावुक, निकल पड़े आंसू, जानिए क्यों ?

Date:

देश के प्रधानमंत्री को आपने कई बार भावुक होते देखा होगा, आज वो एकबार फिर भावुक हो गए और इस बार तो आँखों से आंसू भी छलक पड़े, इससे पहले उनके आंसू संसद में छलके थे. आज प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम आवास योजना की सबसे बड़ी सोसायटी का उद्घाटन कर रहे थे और तभी भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि काश बचपन में उनको भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता और इतना कहते ही उनकी आँखों में आंसू आ गए.

प्रधानमंत्री के ये आंसू कांग्रेस पर एक कटाक्ष थे, प्रधानमंत्री मोदी शायद कहना चाह रहे थे कि अगर पहले की कांग्रेस सरकारों ने इस तरह के कदम उठाये होते तो उन्हें भी आवास मिला होता , प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि उनका बचपन रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचते हुए बीता था. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब वो ये सब देखते हैं तो उनके मन को बड़ा संतोष मिलता है कि लाखों लोगों के वो सपने पूरे हो रहे हैं जो कभी उन्होंने अपने बचपन में देखा था.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अध्योध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है जब हमारे भगवान राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. टेंट में हमारे आराध्य के दर्शन करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है. उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मैं शास्त्रों में बताये गए यम नियमों का इस समय वो कठोरता से पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये भी संयोग है कि मैंने अपने अनुष्ठान की शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...