Site icon Buziness Bytes Hindi

ISRO पहुंचे PM मोदी का बड़ा ऐलान- 23 अगस्त अब नेशनल स्पेस डे, चांद पर शिवशक्ति और तिरंगा प्वाइंट

t2604 1

PM Modi reached ISRO: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को ग्रीस से बेंगलुरु पहुंचे। इसके बाद वो सीधे इसरो गए और वहां पर इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 उतरा। उसे शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर के टच डाउन प्वाइंट को ही ‘शिव-शक्ति’ नाम दिया गया है। अब हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे यानी राष्ट्रीय अंतरिक्ष डे मनाया जाएगा। शनिवार को ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। जहां उन्होंने इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉन्प्लेक्स पहुंचकर इसरो चीफ एस सोमनाथ (ISRO Chief S Somanath) के अलावा अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनको चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए काह कि आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन प्वाइंट को नया नाम दिए जाने की वैज्ञानिक पंरपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर भारत का चंद्रयान-3 उतरा है। भारत ने उस जगह का नामकरण करने का फैसला किया है। जिस स्थान पर भारत के चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है। उस जगह को शिव शक्ति के नाम से अब जाना जाएगा।

‘मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था’

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था। आपको सलाम करना चाहता था। आपके प्रयासों को नमर करता हूं। आप देश को जिस ऊंचाई पर ले गए हैं। ये कोई साधारण नहीं है। यह अनंत अंतरिक्ष में भारत की वैज्ञानिक सामर्थ्य का एक शंखनाद है। इंडिया इज ऑन द मून।

23 अगस्त राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

पीएम मोदी ने इस दौरान एक और एलान करते हुए कहा कि 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया था। अब से उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ सालों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग आठ अरब डॉलर से 16 अरब डॉलर का होगा।

Exit mobile version