राज्यसभा में पीएम मोदी ने खड़गे का उड़ाया मज़ाक़

नेशनलराज्यसभा में पीएम मोदी ने खड़गे का उड़ाया मज़ाक़

Date:

एक तरफ कांग्रेस पार्टी की देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है, राहुल गाँधी देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं, सामाजिक, आर्थिक न्याय की बात कर रहे हैं, मोहब्बत की दूकान खोलने की बात कर रहे हैं, जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं, पिछड़ो, दलितों आदिवासियों को उनका हक़ दिलाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी संसद के अंदर देश की सबसे पुरानी पार्टी को देश के लिए खतरनाक बता रहे हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी मज़ाक उड़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो खड़गे जी धन्यवाद अदा करते हैं जो उन्होंने युवराज की कमी नहीं खेलने दी.

प्रधानमंत्री आज राजयसभा को सम्बोधित कर रहे थे. अपने सम्बोधन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को देश के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की मानसिकता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एक राष्ट्रीय पार्टी की तरफ से ऐसी मानसिकता सामने आ रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है! कांग्रेस पार्टी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही है वो देश के भविष्य के लिए खतरनाक है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र महज़ ज़मीन का एक टुकड़ा नहीं है, एक प्रेरणादायी इकाई है. शरीर का एक अंग काम नहीं करता तो पूरा शरीर बेकार माना जाता है. ठीक उसी तरह देश का एक भी कोना अगर विकास से वंचित है तो देश विकसित नहीं हो पाता। आज कांग्रेस पार्टी जो भाषा बोल रही है उसमें देश को तोड़ने के लिए नयी नयी कहानियां गढ़ी जा रही हैं, ये देश का दुर्भाग्य है? पीएम मोदी ने लोकतंत्र और संघवाद पर व्याख्यान देने की कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related