Site icon Buziness Bytes Hindi

International Yoga Day: PM Modi ने USA, रक्षामंत्री ने INS विक्रांत पर सैनिकों साथ किया योग

j21014

International Yoga Day: आज पूरा विश्व अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मना रहा है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौेके पर जहां पीएम मोदी ने अमेरिका में योग किया वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत में सैनिकों के साथ योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर सैनिकों के साथ योग किया। इतना ही नहीं यमुना की बहती जलधारा पर भी जवानों ने योगाभ्यास किया।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर नौ सैनिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज योग को विश्व में लोकप्रियता मिली है। योग से लोग अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। आज योग दिवस पर पूरी दुनिया योग करके स्वास्थ्य को बेहतर रखने का संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई है। अब दुनिया भर में योग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग से बिना एक पैसा खर्च किए लोग शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं।

कोरोना महामारी में समझा योग का महत्व

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान योग का महत्त्व दुनिया के सामने आया। जब लोगों ने योग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने और कोरोना महामारी को भगाने में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि योग सैकड़ों वर्षों से भारत की पहचान है।

विधायकों और सांसदों ने किया अपने क्षेत्र में योग
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री-सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योग कर लोगों को योग से जोड़ने की कोशिश करते दिखाई दिए। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली कनॉट प्लेस में योग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लोगों को योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

मनोज तिवारी ने किया यमुना की जलधारा पर योग

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना की जल धारा पर योग किया। भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में बहती यमुना की जलधारा पर विशेष तौर पर बनाई नाव में योग किया। राजधानी के सोनिया विहार इलाके में आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे ऋषियों की महान परंपरा पूरी दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। जिससे सबका तन-मन स्वस्थ रहे और सभी लोग राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सकें।

विधानसभाओं में योग कार्यक्रम

दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों और पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम करने के निर्देश दिए थे। इसके अंतर्गत विधानसभाओं में अलग.अलग पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने भी लोगों के साथ योग किया।

Exit mobile version