पीएम मोदी ने दिल्ली को दिया ट्रैफिक से राहत का तोहफ़ा, द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन

नेशनलपीएम मोदी ने दिल्ली को दिया ट्रैफिक से राहत का तोहफ़ा, द्वारका...

Date:

न्यूज़ डेस्क – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अगस्त को दिल्ली में करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दो बड़े नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन और अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) शामिल हैं।

इन प्रोजेक्ट्स से दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नोएडा और गुरुग्राम के लोगों के लिए भी यह वरदान साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में पहले से काफी कम समय लगेगा।

15 अगस्त 2025 से देशभर में शुरू हुआ FASTag एनुअल पास दिल्ली-एनसीआर में भी तेजी से अपनाया जा रहा है। लोगों के मन में सवाल था कि क्या यह पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी चलेगा।

सरकार ने साफ किया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे एक नेशनल हाईवे है, इसलिए यहां भी FASTag एनुअल पास मान्य होगा। इसका इस्तेमाल आप वैसे ही कर पाएंगे जैसे बाकी नेशनल हाईवे पर करते हैं।

अगर आप नोएडा से गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे के जरिए जाते हैं, तो एक तरफ का टोल करीब ₹45 से ₹50 होगा। इसी तरह गुरुग्राम से नोएडा आने पर भी यही शुल्क देना होगा। इसके अलावा गुरुग्राम से सोनीपत जाने पर भी लगभग ₹45–50 का टोल लग सकता है।

हालांकि, यह राशि अभी प्रस्तावित है और NHAI ने आधिकारिक टोल चार्ज की घोषणा नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related