Pm Modi Gifts Auction: पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी मेरठ की हॉकी स्टिक शामिल,आप भी लगाए बोली

मेरठ रीजनPm Modi Gifts Auction: पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी...

Date:

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई हॉकी स्टिक प्रतीक चिन्ह की बोली 18,500 रुपये पर पहुंच गई है। इसके लिए अभी तक 30 लोग देश के विभिन्न इलाकों से बोली लगा चुके हैं। सरकार ने बोली की अंतिम तिथि अब 12 अक्तूबर की है। पीएम मोदी को उपहार स्वरूप दी गई इस हॉकी स्टिक के प्रतीक चिन्ह का बेस प्राइज 7600 रुपये था। यह हॉकी स्टिक बतौर प्रतीक चिन्ह दो जनवरी 2021 को मेरठ स्थित सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई थी।

अगर आप भी इस हॉकी स्टिक प्रतीक चिह्न की बोली लगाना चाहते हैं तो pmmementos.gov.in पर जाकर बोली लगा सकते हैं। इस साइट में जाकर आपको अपना एकाउंट बनाना होगा उसके बाद बोली लग जाएगी। पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी मेरठ की हॉकी स्टिक को शामिल किया है। स्टिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो जनवरी 2021 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के समय पीएम को भेंट की थी। प्रतीक चिह्न में स्टिक के साथ चक्का (डिस्कस) जुड़ा है।

12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ऑनलाइन बोली लगाई जा सकेगी। 30 सितंबर की शाम पांच बजे तक 19 लोग इस खास हॉकी स्टिक के लिए बोली लगा चुके हैं। संस्कृति मंत्रालय के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर हॉकी स्टिक की नीलामी के बारे में जानकारी दी है। इस स्टिक का वजन चार किग्रा,चक्का सहित इसकी ऊंचाई 30 सेंटीमीटर जबकि चौड़ाई दस सेंटीमीटर और लंबाई 69 सेंटीमीटर है। इन उपहारों से मिली धनराशि को नमामि गंगे योजना में खर्च होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...