Blast: लखनऊ में LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेशBlast: लखनऊ में LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच...

Date:

LPG cylinder blast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के BKT इलाके में सोमवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. गैस सिलेंडर से फटने से हुए धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनी गयी वहीँ घर का एक बड़ा हिस्सा भी इस धमाके में ढह गया, इसके अलावा आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए. इत्तिला मिलने पर पुलिस फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंची और घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद मकान में आग लग गयी, अभी गैस सिलेंडर फटने का कारण पता नहीं चला है, पुलिस ने कहा कि देर रात उन्हें घटना की जानकारी मिली, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मकान से एक शव मिला जो जुबेर नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है, इसके अलावा पांच अन्य लोग बुरी तरह घायलावस्था में मिले, इनमें दो पुरुष, एक बच्चा और दो महिलाऐं थी, जिन्हें बीकेटी के राम सागर मिश्रा अस्पताल में फ़ौरन भर्ती कराया गया.

बक्शी का तालाब के सर्किल ऑफिसर नवीना शुक्ला ने मीडिया को जानकारी दी कि बरगढ़ी इलाके में एक दो मंजिला घर एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद ढह गया , इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि देर रात सिलेंडर कैसे फटा. घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और घायलों का उचित इलाज और घटना की ठीक से जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related