Gorakhpur Lucknow Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री ने प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का मॉडल का अवलोकन करने के बाद रिमोट का बटन दबाकर परियोजना का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गारिमामय उपस्थिति में गोरखपुर को रफ्तार और विकास की सौगात दी है। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ सीएम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह कार्यक्रम से ही पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
वंदे भारत में बैठे बच्चों से संवाद किया
गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी वंदे भारत की एक बोगी में गए। उन्होंने कोच में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। वंदे भारत की बोगी में बैठे बच्चों से पीएम ने संवाद किया। पीएम मोदी ने क्रू मेंबर्स को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी इंजन का जायजा लेने के बाद ट्रेन से उतरे।
गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर रखे गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के मॉडल का अवलोकन किया। इसक बाद उन्होंने रिमोट बटन दबाकर परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम ने वहीं से जोधपुर-अहमदाबाद वंदे भारत का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन, चेयरमैन रेलवे बोर्ड अनिल लोहाटी, पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
