PM Narendra Modi: टीम इंडिया की शानदार जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, गृहमंत्री ने कही ये बात

नेशनलPM Narendra Modi: टीम इंडिया की शानदार जीत पर PM मोदी ने...

Date:

PM Narendra Modi: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड को विश्वकप के सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दमदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया है। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच में जीत को पक्का कर दिया। मैं भारतीय टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

मोहम्मद शमी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट खेला

पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट प्रेमी इस प्रदर्शन को पीढ़ियों तक याद रखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण से और खास हो गया। इस मैच में और विश्व कप के दौरान मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे। मोहम्मद शमी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट खेला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि टीम इंडिया ने ‘बॉस की तरह’ फाइनल में प्रवेश किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 50वां शतक बनाने के लिए विराट कोहली को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यह उनकी उत्कृष्ट खेल भावना, समर्पण और निरंतरता का ही प्रमाण है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related