Site icon Buziness Bytes Hindi

Thalisain Uttarakhand: ऐसी मनमोहक जगह, जो कर रही है सैलानियों को आकर्षित !

Thalisain Uttarakhand

लाइफस्टाइल डेस्क। Thalisain Uttarakhand – उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां घूमने के लिए एक से एक जगहे है, मसूरी, नैनीताल, रानीखेत और लैंसडाउन आदि इन जगहों पर तो शयद सभी ने घुमा हो। लेकिन क्या थलीसैंण घूमने गए है, अगर नहीं तो कभी यहां का रुख जरूर करे। ये भीड़-भाड़ से दूर एक मनमोहक जगह है। आप चाहे तो न्यू ईयर के मौके में यहां घूमने का प्लान कर सकते है।

थलीसैंण (Thalisain Uttarakhand) में घूमने की बेस्ट जगह

टिप टॉप पॉइंट (Tip Top Point)

टिप टॉप पॉइंट (Tip Top Point) थलीसैंण में लोकप्रिय जगहों में से एक है, ये शहर का सबसे ऊंचा पॉइंट है। यहां से आप मनमोहक और अद्भुत दृश्यों का मजा ले सकते है। लेकिन बता दे, यहां जाने के लिए ट्रैकिंग करनी होगी। साथ ही, आजकल बर्फ़बारी का समय है तो इस जगह की खूबसूरती स्वर्ग से कम नहीं लगती।

फॉरेस्ट रेंज (Forest Range)

फॉरेस्ट रेंज (Forest Range) में आप पहाड़ों और घने जंगलों के बीच घूमने का मजा ले सकते है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और हरियाली आपका मन खुश कर देगी। साथ ही बर्फबारी में तो यहां घूमने में आपको खूब मजा आएगा।

रौली (Rauli)

रौली (Rauli) एक छोटा सा गांव है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां स्थानीय परंपरा से भी रूबरू हो सकते है और यहां घूमने का मजा ले सकते है। ये जगह सैलानियों को काफी पसंद आती है।

अगर कभी भी थलीसैंण (Thalisain Uttarakhand) जाए तो इन 3 जगहों में घूम कर जरूर आए, यात्रा यादगार रहेगी।

(All Image Credit: Pixabay)

Exit mobile version