PK को पसंद नहीं आईं विपक्षी नेताओं से नितीश की मुलाकातें

पॉलिटिक्सPK को पसंद नहीं आईं विपक्षी नेताओं से नितीश की मुलाकातें

Date:

कभी बिहार में नितीश कुमार के खेवनहार और सबसे करीबी चुनावी रणनीतिकार और अब राजनेता बने PK यानि प्रशांत कुमार को जेडीयू प्रमुख का दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलना पसंद नहीं आ रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि नितीश कुमार क्या नया कर रहे हैं, उन्होंने नितीश पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इन मुलाकातों से नितीश का कद बढ़ने वाला नहीं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि नितीश की यह मुलाकातें 2024 के आम चुनावों में कोई बड़ा बदलाव होगा या इससे राष्ट्रीय राजनीति पर कुछ प्रभाव पड़ेगा. 

भागलपुर में प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार का राजनीतिक घटनाक्रम केवल राज्य का विशिष्ट मुद्दा है और इसका राष्ट्रीय स्तर पर कुछ असर पड़ेगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. नितीश को कथित बताते हुए कहा कि जो आदमी अभी विपक्ष में है वो दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं से दिल्ली जाकर मुलाकात कर रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि केवल मुलाकात करने से विपक्ष नई रणनीति के साथ खड़ा हो रहा है. PK ने उन्हें अभी तक इस कोशिश में कोई नई बात नहीं दिख रही है. और न ही मुझे ऐसा कुछ दिख रहा है कि विपक्ष किसी एक चेहरे पर साथ आ रहा है. 

बता दें कि पिछले तीन दिनों से अपने दिल्ली दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश में लगे हैं. नीतीश कुमार अपने दिल्ली दौरे में अबतक लगभग 11 नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. गौरतलब है कि प्रशांत किशोर के बयानों पर नीतीश कुमार ने कल करारा जवाब दिया था. नितीश ने कहा था उनके किसी भी बयान का कोई महत्व नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related