Rajasthan politics: गेहलोत गुट के खाचरियावास से पायलट ने की मुलाकात

पॉलिटिक्सRajasthan politics: गेहलोत गुट के खाचरियावास से पायलट ने की मुलाकात

Date:

Rajasthan Politics: राजस्थान पिछले दिनों शुरू हुआ राजनीतिक घमासान दशहरा की वजह से भले ही थोड़ा रुक गया है लेकिन इसके बावजूद मेल मुलाकातों का दौर जारी है. इस दौरान सचिन पायलट और गेहलोत गुट के प्रताप सिंह खाचरियावास से हुई मुलाकात को बहुत अहम् माना जा रहा है. खाचरियावास वो नेता हैं जिन्होंने बगावत का झंडा बुलंद किया हुआ था. पायलट अब दिल्ली आ चुके हैं और दशहरा वो वहीँ मनाएंगे लेकिन इससे पहले जयपुर में उनकी कई नेताओं से मुलाकातें हुई जिनके बारे में सियासी चर्चा जारी है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली रवाना होने से पहले सचिन पायलट ने जयपुर में गेहलोत गुट के बड़े नेता प्रताप सिंह खाचरियावास और अपने गुट के राजेंद्र गुढ़ा समेत कई नेताओं से मुलाकात की.यहाँ पर खाचरियावास से मीटिंग महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीँ राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने इस पूरे दौर में सचिन पायलट की ओर से मोर्चा संभाल रखा है. राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत और उनके गुट पर कई बार ज़ोरदार हमला बोला था. राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया था महाभारत के अभिमन्यु की तरह गेहलोत गुट ने छल से सचिन पायलट को घेर लिया है.

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि सचिन पायलट एक बहुत अच्छे इंसान हैं और इसीलिए हम उसके साथ हैं. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को उन्होंने इस बारे में चेताया था लेकिन उन्होंने उसपर ध्यान नहीं दिया.बता दें कि प्रताप सिंह खाचरियावास ने पार्टी आला कमान के खिलाफ खुली बगावत की थी, यहाँ तक कहा था कि गेहलोत को अगर हटाकर पायलट को राजस्थान पर थोपा गया तो हम लोग खून बहा देंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related