Congress president poll: थरूर का बड़ा आरोप, चुनाव लड़ने से रोकने की हो रही है कोशिश

पॉलिटिक्सCongress president poll: थरूर का बड़ा आरोप, चुनाव लड़ने से रोकने की...

Date:

Tharoor’s allegation: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे शशि थरूर ने आज बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के प्रयास किये जा रहे हैं. थरूर ने यह भी खुलासा किया कि ये लोग इस मामले में राहुल गाँधी से भी मिले थे कि वो थरूर को नॉमिनेशन वापस लेने के लिए कहें लेकिन राहुल गाँधी ने ऐसा करने से साफ़ इंकार कर दिया. थरूर ने राहुल गाँधी के बारे में आगे कहा कि उनकी मर्ज़ी थी कि वो चुनाव ज़रूर लड़ें।

थरूर का यह बयान काफी चौंकाने वाला है, आखिर वो कौन लोग हैं जो थरूर को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं, यह लोग किस ग्रुप को फॉलो करते हैं. वहीँ यह भी कहा जा रहा है कि राहुल से हुई मुलाकात और उनसे हुई बातचीत का हवाला देकर कहीं न कहीं थरूर राहुल से अपनी नज़दीकी का पैग़ाम देना चाहते हैं. क्योंकि थरूर इससे पहले अपने एक बयान में खड़गे पर गाँधी परिवार का उम्मीदवार होने का अपरोक्ष रूप से आरोप लगा चुके हैं जिसकी आलोचना भी हुई, शायद उस बयान को हल्का करने के लिए थरूर ने राहुल से हुई मुलाकात की चर्चा की है.

थरूर ने कहा कि राहुल गाँधी ने कहा कि उन्हें चुनाव ज़रूर लड़ना चाहिए, इससे पार्टी में लोकतंत्र और मज़बूत होगा जिसका पार्टी को फायदा भी मिलेगा. थरूर ने अपने बयान में यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बहुत समझदार हैं उन्हें यकीन है कि पार्टी के 9 हज़ार से ज़्यादा डेलीगेट्स जो चुनाव में वोटिंग करेंगे अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनेंगे, थरूर की मतलब शायद यह है कि डेलीगेट्स किसी फरमान पर वोट नहीं करेंगे. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हैं और नतीजे 19 को जारी होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related