Site icon Buziness Bytes Hindi

Char Dham Yatra 2023: चारों धामों में बनेगा wifi zone, मिलेगी live streaming की सुविधा

char dham yatra 2023

देहरादून। इस बार चारधाम यात्रा 2023 में मोबाइल नेटवर्क दुरूस्त रहेगा। तीर्थयात्रियों को मोबाइल नेववर्क की परेशानी नहीं उठानी होगी। चारों धामों में तीर्थ यात्रियों को इस बार वाईफाई की सुविधा मिलेगी। सर्वर पर अधिक भार होने से इस बार मोबाइल नेटवर्क नहीं परेशान करेगा। तीर्थ यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सकेंगे।

चारों धामों में थी मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या

चारों धामों में मोबाइल सिग्नल की बड़ी समस्या थी। किसी की कहीं अधिक कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल नहीं है। इस कारण तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी होती है।

वाईफाई जोन बनाने की तैयारी

सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए चारों धाम वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी (ITDA) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को चारों धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।

मोबाइल पर मिलेगा मौसम अपडेट

चारधाम यात्रा के दौरान मौसम बड़ी चुनौती रहती है। जून माह के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है। कई बार मौसम खराब होने पर यात्रा रोकनी पड़ती है। इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम अपडेट उनके मोबाइल पर मिलेगा।

Exit mobile version