Champawat by-election : 40 प्रतिशत बूथों पर मतदान की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, आव्जर्वर पहुंचे उत्तराखंड

उत्तराखंडChampawat by-election : 40 प्रतिशत बूथों पर मतदान की होगी लाइव स्ट्रीमिंग,...

Date:

चंपावत। चंपावत उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी पूरी कर ली। चंपावत में आगामी 31 मई को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्रीय ऑब्जर्वर पहुंच चुके हैं। चंपावत विधानसभा के सभी बूथों के लिए वीवीपैट वाली ईवीएम की व्यवस्था की है।

Also Read : Champawat by-election : चंपावत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क जोरों पर

उन्होंने बताया कि चंपावत में 40 फीसदी बूथों पर मतदान की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जिसे राज्य और केंद्र में बैठे चुनाव आयोग के अधिकारी सीधे देख सकेंगे। उपचुनाव में किसी भी बूथ पर लोगों को वोट डालने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसलिए आपात स्थिति के लिए अलग से ईवीएम रिजर्व में रखी जा रही हैं। मतदान में सभी लोग भाग लें। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम ​किया जा रहा है। आयोग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 

उपचुनाव को लेकर दलों ने भी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने बनबसा के एसटी बहुल बमनपुरी गांव में जनसंपर्क के साथ ही ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का लोगों को आश्वासन दिया और अपने पति सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी के अलावा अन्य भाजपा नेता मुख्यमंत्री धामी के के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया है कि सीएम धामी के चंपावत का प्रतिनिधित्व करने से इलाके का विकास कार्य तेज होगा।

Also Read : Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related