कहते हैं कि प्यार अँधा होता है, जो न ज़ात पात देखता है और न ही उम्र और रिश्तों की बंदिशों को मानता है, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर वायरल हुई है जो कि कहीं से भी अन नेचुरल नहीं लगती है, लगता है कि कोई प्रेमी जोड़ा कहीं एकांत वादियों में अपने प्रेम का इज़हार कर रहा है, या ऐसा भी कह सकते हैं कि फोटोज़ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का कोई गाना फिल्माया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल इस तस्वीर में आलिंगनबद्ध और प्रेम का इज़हार करते जो दो लोग नज़र आ रहे हैं उनमें से एक टीचर और एक उसका स्टूडेंट है। इस तस्वीर में बस यही एक बात है जिसने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया क्योंकि एक टीचर और स्टूडेंट्स के बीच एक ख़ास तरह का रिश्ता माना जाता है और दोनों के बीच इस तरह के इज़हारे इश्क को गलत नज़रों से देखा जाता है, कम से कम भारतीय संस्कृति में तो ऐसा ही है.
मामला कर्नाटक के मुरुगामाल्ला चिकबलपुर का बताया जा रहा है, जहाँ एक स्टडी टूर के दौरान मौके का फायदा उठाकर इन दोनों ने एक दूसरे पर अपने प्रेम की बरसात की. मामला तब बिगड़ गया जब इन निजी लम्हों को किसी ने कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। मामला सोशल मीडिया से होता हुआ मेनस्ट्रीम मीडिया तक पहुँच गया और डेक्कन हेराल्ड में ये फोटोशूट खबर बन गया. जब मामला तूल पकड़ने लगा तो छात्र के पैरेंट्स ने Block Education Officer (BEO) उमादेवी के पास टीचर की शिकायत की और मामले की जांच करके उसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की.
अगर डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट को माने तो शिकायत के बाद ब्लॉक एजुकेशन अफसर स्कूल तक पहुँच गयीं और मामले की पड़ताल की। हालाँकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि क्या जांच हुई और किसके खिलाफ कौन सा एक्शन लिया जायेगा। उमादेवी के मुताबिक वो प्रॉपर जांच के बाद अपनी प्रतिक्रिया देंगी, लेकिन सवाल तो यही उठता है कि जब मियां बीबी राज़ी तो क्या करेगा क़ाज़ी। हाँ स्कूल अनुशासनात्मक कार्रवाई ज़रूर कर सकता बस.

