Philips ने लांच किया 6 हज़ार का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन, जाने इसके नए फीचर्स

टेक्नोलॉजीPhilips ने लांच किया 6 हज़ार का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन, जाने इसके...

Date:


Philips ने लांच किया 6 हज़ार का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन, जाने इसके नए फीचर्स

Phillips ने हाल ही में PH1 स्मार्टफोन लांच किया है जिसके आकर्षित फीचर्स और प्राइस ने लोगो को बना दिया है दीवाना।  

फिलिप्स एक बेहतरीन कंपनी है जो दुनियाभर में उपभोक्ता जीवन को बेहतर करने के लिए कई तरह के उपकरणों को लांच करता रहता है। फिलिप्स इंटरनेट से जुड़ी एलईडी लाइट, स्मार्टफोन, टीवी और अन्य टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं बनाती है। हेडफोन और स्पीकर जैसे उत्पादों के साथ कंपनी की ऑडियो बाजार में भी उपस्थिति है। 

पिछले हफ्ते फिलिप्स ने PH2 लांच करने की घोषणा की थी जिसकी कीमत 9 हज़ार के आस पास है लेकिन कंपनी ने अचानक ही चीन में PH1 मॉडल को लांच कर दिया जिसके साथ कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स जोड़े है। यह फ़ोन वाटरड्रोप नॉच डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और यूनिसोक प्रोसेसर के साथ लांच किया गया है।   

Read also- 2021 के बेहतरीन 5 स्मार्टफोन

6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ फ़ोन में 13-मेगापिक्सेल का कैमरा है जो आपकी बेहतरीन फोटोज खींचता है। फ़ोन 4700mAh की एक बड़ी बैटरी के साथ आया है जिसकी कीमत भी लोगो के बजट में ही है।   

फ़ोन के और फीचर्स की बात करे तो इसमें 4 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। इन फ़ोन की कीमत 4 हज़ार से 9 हज़ार के बीच में है। फिलिप्स का यह नया फ़ोन नीले, काले और लाल रंग में उतरा है जो लोगो के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...