फाइजर ने कम किया दो डोज़ का अंतराल, भारत ने बढ़ाया

हेल्थफाइजर ने कम किया दो डोज़ का अंतराल, भारत ने बढ़ाया

Date:


फाइजर ने कम किया दो डोज़ का अंतराल, भारत ने बढ़ाया

लंदन: भारत ने कोविशील्ड वैक्सीन के दो डोज के बीच काअंतराल बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने का फैसला किया है और इसके लिए सरकार ने इंग्लैंड का हवाला दिया है। लेकिन इंग्लैंड की सरकार ने भारतीय स्ट्रेन से बचने के लिए दो डोज के बीच का अंतराल घटाकर 8 सप्ताह कर दिया है। इंग्लैंड की ही एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइजर की दूसरी डोज 12 हफ्ते बाद देने पर वैक्सीन साढ़े तीन गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

इंग्लैंड में भारतीय स्ट्रेन बी.1.617.2 तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों और बीमारों को वैक्सीन की दूसरी डोज जल्दी लगाई जाएगी। पहले दो डोज के बीच 12 सप्ताह का अंतर रखा गया था, अब इसे घटाकर 8 सप्ताह कर दिया गया है। इंग्लैंड में करीब 70 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की एक डोज और 36 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर कृश व्हिटी ने कहा, यह बात स्पष्ट है कि बी.1.617.2 स्ट्रेन इंग्लैंड के पुराने केंट वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक है। इंग्लैंड में कोविड-19 की दूसरी लहर में केंट वेरिएंट ने तबाही मचाई थी।

इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा था कि इंग्लैंड के नतीजों को देखते हुए कोवीशील्ड की दो वैक्सीन के बीच अंतराल 6 से 8 हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते किया जा रहा है। कोवैक्सीन के लिए इस अंतराल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...