Pfizer-BioNTech ने किशोरों के लिए बनाई कोरोना वैक्सीन

हेल्थPfizer-BioNTech ने किशोरों के लिए बनाई कोरोना वैक्सीन

Date:


Pfizer-BioNTech ने किशोरों के लिए बनाई कोरोना वैक्सीन

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग के बीच बच्चों को संक्रमण से बचाने की दिशा में एक बड़ी उम्मीद जगी है. अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा फैसला लेते हुए बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन (Pfizer-BioNTech COVID Vaccine) के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है. ये वैक्सीन 12-15 साल की उम्र वालों दी जाएगी. इस हफ्ते अमेरिका में 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है. एफडीए के कार्यवाहक आयुक्त जेनेट वुडकॉक ने इस कदम को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बताया.

Read also: कोरोना वैक्सीन का फार्मूला साझा करने की ज़रुरत: केजरीवाल

बता दें कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए फाइजर के अलावा मॉडर्ना भी ट्रायल कर रही है और जल्द ही उसके नतीजे भी सामने आ सकते हैं. खास बात यह है कि FDA ने दोनों कंपनियों के अब तक के नतीजों पर भरोसा जताया है. एक अन्य अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स की COVID-19 वैक्सीन है आखिरी चरण में है और उसने भी 12- से 17 साल के बच्चों पर स्टडी शुरू कर दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...