Petrol Diesel Price Today: तेल डलवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

नेशनलPetrol Diesel Price Today: तेल डलवाने से पहले जान ले आज क्या...

Date:

आज सुबह छह बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया। कीमतों में बदलाव का असर आज भी लोगों पर नहीं पड़ा है। आज मेरठ सहित पूरे प्रदेश और देश में डीजल और पेट्रोल का भाव स्थिर है। बता दें कि पिछले 47 दिन से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि इससे पहले गत बुधवार को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की थी। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ाए गए थे। लेकिन आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाकर आम लोगों केा राहत प्रदान की है। राहत की बात है कि मेरठ में पेट्रोल डीजल के दाम 47 दिन से स्‍थिर हैं। इनके दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जुलाई माह के सातवें दिन यानी गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
गुरुवार को मेरठ में पेट्रो उत्‍पादों के कीमत में पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर हैं। लेकिन इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रो उत्पादों की सप्‍लाई रोकने के कारण मेरठ में अभी तक रिलायंस पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप बंद हैं।

Read also: Shocking Incident: सिर और हाथ कटी किशोरी की लाश मोर्चरी में पड़ी कर रही अपनों का इंतजार

जून के बाद जुलाई का महीना भी पेट्रो उत्‍पाद के मामले में राहत लेकर आया है। पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए थे। जिसमें पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related