Weather Forecast Update: उमस से बेलगाम हुई गर्मी, आज बारिश दिलवा सकती है कुछ राहत

नेशनलWeather Forecast Update: उमस से बेलगाम हुई गर्मी, आज बारिश दिलवा सकती...

Date:

नई दिल्ली। आज गुरुवार की शुरूआत भी सुबह के समय तेज धूप के साथ हुई। हालांकि आज भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि सोमवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद से तेज  उमस बढ़ गई थी। हालांकि पश्चिमी उप्र में मानसून की एंट्री हो चुकी है। लेकिन अभी इसका असर पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण से गर्मी और उमस तेजी से बढ़ रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में लोगों को अच्‍छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने अब आगामी 8 जुलाई को बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

बता दें कि गत एक जुलाई को मानसून की एंट्री मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में हो चुकी है। लेकिन उसके बाद से जिस बारिश की उम्मीद की जा रही है वह अभी तक नहीं हो सकी। दिन में बादलों की आवाजाही तो हो रही है लेकिन बूंदाबांदी के बाद निकल रही तेज धूप से उमस और गर्मी बरकरार है। गत बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास कुछ हिस्सों में हल्की बूंदों की बौछारें पड़ी। लेकिन उसके बाद निकली तेज धूप से मौसम एक बार फिर से उमस वाला हो गया। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं आद्रता का स्तर इस समय 65 प्रतिशत है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण शरीर के पसीने के वाष्पीकरण से ठंडा करने की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। यही कारण है कि गत बुधवार को पूरे दिन पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। आज भी गर्मी असहनीय पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज और कल यानी आठ जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उमस भरी गर्मी से राहत की बात की है। दो दिनों तक कहीं-कहीं जोरदार बारिश की संभावना है। 

Read also: Meerut Suicide Case: परिवार और पति के होते हुए भी महिला छात्रा की आत्महत्या के बाद पीछे छूटे कई सवाल

मेरठ में सोमवार को दोपहर एक बजे के आसपास बागपत रोड के कुछ हिस्से में बारिश हुई लेकिन बाकी जगह एक बूंद भी नहीं गिरी। दिल्ली रोड, मोदीपुरम, शास्त्री नगर में सूख पड़ा रहा।आज-कल कई इलाकों में होगी बारिश सीसीएस विवि स्थित मौसम विभाग की वेधशाला में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है। बुधवार को मध्यम बारिश अर्थात 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related