पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट, जानिए आज की कीमत

बिज़नेसपेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट, जानिए आज की कीमत

Date:


पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम एक दिन के विराम के बाद शनिवार को फिर घट गए। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 11 से 13 पैसे जबकि डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सत्र में गिरावट के बाद बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल में नरमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के की कीमतें घटकर क्रमश: 81.86 रुपये, 83.36 रुपये, 88.51 रुपये और 84.85 रुपये प्रति लीटर पर आ गई हैं।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल शनिवार को 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि चेन्नई में दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि चारों महानगरों में डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

डीजल की कीमतें चारों महानगरों में घटकर 72.93 रुपये, 76.43 रुपये, 79.45 रुपये और 78.26 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 39.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 37.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...