पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों की कीमत में आई गिरावट

बिज़नेसपेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों की कीमत में आई गिरावट

Date:


पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को पेट्रोल 9 पैसे जबकि डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82 रुपये से कम हो गई है. इससे पहले, डीजल के दाम में बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही जबकि पेट्रोल के दाम में एक सितंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था.

चेक करें रेट लिस्ट : इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.99 रुपये, 88.64 रुपये, 84.96 रुपये और 83.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की बात करें तो कीमत क्रमश: 73.05 रुपये, 79.57 रुपये, 78.38 रुपये और 76.55 रुपये हो गई है.

कच्चे तेल में कटौती, मिलेगी राहत : हालांकि कच्चे तेल के दाम में हालिया गिरावट के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में आने वाले दिनों में कटौती कर सकती हैं.

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस महीने 15 से 16 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. जानकारों के मुताबिक अगर कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला दो हफ्ते तक जारी रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल एक से दो रुपये प्रति लीटर तक सस्ते हो सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जोकि जून के बाद का सबसे निचला स्तर है. दरअसल, कोरोना का कहर दोबारा गहराने से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने वाले असर से तेल की खपत मांग में नरमी की आशंका के बीच कीमतों में गिरावट आई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...