Person Born On August 1: एक मूलांक के व्यक्तियों को समझ पाना बेहद मुश्किल,हर ​स्थिति का सामना करने में सक्षम

धर्मPerson Born On August 1: एक मूलांक के व्यक्तियों को समझ पाना...

Date:

आज के दिन जन्में व्यक्तियों का मूलांक एक होता है। एक मूलांक सूर्य ग्रह द्वारा संचालित होता है। एक मूलांक के व्यक्ति अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। इनकी मानसिक शक्ति प्रबल काफी प्रबल होती है। ऐसे लोगों को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। ये लोग आशावादी होने के साथ ही हर स्थिति का सामना करने में भी सक्षम होते हैं। एक मूलांक वाले व्यक्ति सौन्दर्यप्रेमी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आत्मविश्वास होता है। अपने आत्मविश्वास के कारण ही ये सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। इनकी शाही प्रवृत्ति होती हैं। जो किसी और का शासन पसंद नहीं करते हैं। ये लोग साहसी और जिज्ञासु भी होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य,मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा आज के दिन जन्में व्यक्तियों का वर्ष :—

इस साल पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए खुशखबर है इस वर्ष सभी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष काफी उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बनेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए उत्तम समय हैं। वर्ष अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में भी सफलता मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related