सुकून पाने के लिए घूमने-फिरने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जा सकते है और सुकून के पल बिता सकते है | हालांकि, कोरोना काल में थोड़ी सावधानियां जरूर बरतें, आप मास्क पहनकर रहें, शारीरिक दूरी और हाथों की साफ-सफाई रखे | अगर आप कोरोना काल में दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जरूर जाएं।
खज्जियार
खज्जियार चंपा में एक एक छोटा सा स्थल है, जो डलहौजी से 24 किलोमीटर दूर है। ये हिमालय के भव्य पर्वत की तलहटी में बसा है और पठानकोट रेलवे स्टेशन स्टेशन लगभग 95 किलोमीटर है। यहां कई धार्मिक स्थल हैं, जैसे की; नागा मंदिर, शिव मंदि और हडिंबा देवी | इसके अलावा ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए भी जानी जाती है |
Read also: जाने रांची में घूमने के लिए कौन-कौन सी है परफेक्ट डेस्टिनेशन
विल्सन हिल
विल्सन हिल गुजरात के पास एक हिल स्टेशन है, जो की बेहद खूबसूरत है। यहां प्रकृति के खूबसूरत सुंदर नजारों के साथ-साथ आप शिव मंदिर, जिला विज्ञान केंद्र, लेडी विल्सन म्यूजियम, बिलपुड़ी ट्विन वाटरफॉल्स, ओजोन घाटी, सूर्योदय और सूर्यास्त प्वाइंट, संगमरमर छतरी, शंकर झरना पॉइंट आदि जगहों पर भी जा सकते है |
रिंबिक
रिंबिक पश्चिम बंगाल का गांव है, जो की एकांत और शांति प्रदान करता है। यहां कई आकर्षक स्थल है , जैसे की कैची डेस्टिनेशन और जूलॉजिकल पार्क | इसके अलावा ये जगह प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ रिंबिक ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है।
Read also: करना चाहते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, तो ये जगहें है बिकुल परफेक्ट
लोहाघाट
लोहाघा एक हिल स्टेशन है, इतिहासकार की मानें तो ये 11वीं और 12वीं शताब्दी में यहां चंद वंश का शासन था | लोहाघाट में बहुत से मंदिर है और यहां का बाणासुर का किला काफी मशहूर है। इसके अलावा पंचेश्वर मंदिर, मायावती आश्रम, माउंट एबट जा सकते है |

