अगर आप समर सीजन में वीकेंड हॉलिडे के लिए जगह की तलाश कर रहे है तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे जो अपनी खूबसूरती और खुशनुमा मौसम के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
श्रीनगर, कश्मीर
श्रीनगर समर सीजन में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां शिकारा राइड्स, वाटर स्कीइंग और हाउसबोट का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा निशात गार्डन, शालीमार बैग, डल झील और हज़रतबल दरगार की सैर कर सकते हैं।
औली, उत्तराखंड
ये जगह स्कीइंग के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशन है और मौसम भी सुहाना रहता है। गर्मी के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है | इसके अलावा एशिया के दूसरे सबसे बड़े केबल राइड का भी आनंद उठा सकते हैं।
लद्दाख
समर सीजन में वीकेंड वेकेशन एन्जॉय करने के लिए लद्दाख घूमने जा सकते है | ये जगह बाइक राइडर्स के लिए यह जन्नत है। समर सीजन में लद्दाख खुला रहता है। मई से लेकर अक्टूबर के महीने के मध्य लद्दाख घूमने जरूर जाएं।
Read also: दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर अभिनेताओं और राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग पूर्वी भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यहां पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं और तिब्बत की संस्कृति और सभ्यता से भी रूबरू हो सकते हैं। इसके अलावा कई दर्शनीय स्थल भी हैं।

