कैबिनेट विस्तार: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफ़ा

फीचर्डकैबिनेट विस्तार: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफ़ा

Date:


कैबिनेट विस्तार: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफ़ा

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले मंत्रियों के इस्तीफों का दौर जारी है , खबर मिली है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से भी इस्तीफ़ा मांग लिया गया है। अबतक 8 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक- स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार , सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी और रतनलाल कटारिया ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

परफॉरमेंस बना आधार
मोदी कैबिनेट में फेरबदल से कुछ दिन पहले ही काम की समीक्षा के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही थी. कोरोना काल में मोदी सरकार पर काफी सवाल उठे. स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन को लेकर भी बातें चल रही थीं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत के स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे पर जिस तरह सवाल उठे, ऑक्सीजन, बेड और वैक्सीन की कमी के बीच लोग जूझते दिखे, इसी के मद्देनजर स्वास्थ्यमंत्री का ये इस्तीफा माना जा रहा है. सरकार की टीकाकरण योजना भी स्वास्थ्यमंत्रालय के अधीन आती है, वह भी चरमराती ही दिख रही है.

43 मंत्री लेंगे शपथ
फिलहाल बताया जा रहा है कि पुराने और नए मिलाकर कुल 43 मंत्री शपथ लेने वाले हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में कम से कम 14 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है और कम से कम तीन राज्यमंत्रियों को प्रमोशन भी मिल सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...