हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों से सावधान रहे जनता

उत्तर प्रदेशहिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों से सावधान रहे जनता

Date:


हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों से सावधान रहे जनता

  • यूपी के डिप्टी सीएम के बयान को लेकर मायावती ने किया पलटवार

लखनऊ। बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल ला दी है। अयोध्या के राम मंदिर को मुद्दा बनाकर जनता का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा के नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया था की ‘अयोध्या और काशी में मंदिर का निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है।’ इस ट्वीट को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व हिंदुत्व की लहर को फिर से लाकर चुनाव में जीत हासिल करने का भाजपाई फंडा माना जा रहा है।

Read also: रामभक्तों के खून से सने हाथों वालों से सलाह की ज़रूरत नहीं: केशव प्रसाद मौर्या

गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने डिप्टी सीएम के बयान पर पलटवार किया। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ‘यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दिया गया यह बयान की अयोध्या और काशी में मंदिर का निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है, भाजपा की चुनावी हार की आम धारणा को पुख्ता करता है।’ मायावती ने आगे लिखा कि ‘इनके (भाजपा) के इस आखिरी हथकंडे से यानी हिंदू और मुस्लिम की राजनीति से जनता सावधान रहें।’

Read also: दो ध्रुवीय होते यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा-सपा के बीच ही होगा असली मुकाबला

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होते ही सभी राजनीतिक दल रामलला के आगे माथा टेकने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। हिंदुत्व से अब तक दूरी बनाए हुए कथित सेकुलर कहलाने वाले गैर भाजपाई दलों के नेता भी यूपी विधानसभा चुनाव की बेला में खुद को हिंदुत्व हितैषी साबित करने में जुटे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव तो अनेक मौकों पर भगवान कृष्ण को अपना आराध्य भी बता चुके हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा को मिलने वाले फायदे से घबरा रहे विपक्षी दल भाजपा के श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर चले गए दांव को लेकर परेशान हो गए हैं। गैर भाजपाई दलों को चिंता इस बात की सता रही है कि यदि भाजपा एक बार फिर से हिंदुत्व की लहर लाने में कामयाब रही तो यूपी विधानसभा चुनाव में उसकी जीत सुनिश्चित हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related