- काफी समय के बाद मुरादाबाद आयीं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला
मुरादाबाद। काफी समय गुजरने के बाद मुरादाबाद आयीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच से ही अपनी ससुराल वालों से माफी मांगी। दरअसल प्रियंका गांधी के पति का परिवार मुरादाबाद का ही रहने वाला है। इस नाते मुरादाबाद प्रियंका गांधी की ससुराल है। प्रियंका गांधी के इस अंदाज ने मुरादाबाद के लोगों को अपनी बहू को आशीर्वाद देने के लिये मजबूर कर दिया और सभास्थल प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंजने लगा।
Read also: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग
मुरादाबाद में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर मुरादाबाद की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नीति से व्यापारी बर्बाद हो गये और मुरादाबाद में तीन लाख लोगों का रोजगार चला गया। 8000 करोड़ का निर्यात आज 2000 करोड़ पर आ गया है। नोटबंदी लागू करने के बाद सरकार ने जीएसटी लाकर कारोबारियोें की कमर तोड़ दी। बिजली-डीजल और कच्चा माल महंगा हो गया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि अंधेर नगरी बनाने वाली सरकार का चैपट राजा है। इस सरकार ने सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी ही दी है। यूपीटीईटी का पेपर लीक हो गया, 10 लाख पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी नहीं दे रही है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में सांप्रदायिकता और जाति पर आधारित राजनीति बहुत अधिक है। जब तक आप सरकार से पिछले पांच सालों का हिसाब नहीं मांगेंगे तक तक और जमीन माफिया, परीक्षा माफियाआंे के दलदल में फंसे रहेंगे।
Read also: सलमान खुर्शीद की सनराइज ओवर अयोध्या पर कांग्रेस महासचिवों की चर्चा
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमने 20 लाख रोजगार दिलाने की प्रतिज्ञा ली है। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधने वाली प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के मौन रहने पर सवाल उठाये। प्रियंका ने लड़कियों से कहा कि आपकी शक्ति कोई पहचान नहीं रहा है। आप आधी आबादी हो, खुद लड़ो और कोई नहीं आयेेगा। आपके साथ लड़ने के लिये मैं खड़ी हूं।

