UPI Payment: ऑनलाइन लेनदेन करने वालों को मापने वाले आरबीआई के इंडेक्स के मुताबिक देश में डिजिटल भुगतान में मार्च 2023 तक एक साल में 13.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आरबीआई का डिजिटल भुगतान इंडेक्स (आरबीआई-डीपीआई) मार्च 2023 के अंत में 395.57 पर था। इससे पहले ये सितंबर 2022 में 377.46 और मार्च 2022 में 349.30 पर था।
RBI ने जारी किए आंकड़े
डिजिटल भारत का सपना साकार हो रहा है। ये हम नहीं आरबीआई के जारी किए गए आंकड़े कह रहे है। देश में डिजिटल भुगतान को लेकर आरबीआई ने नए आंकड़े जारी किए हैं। केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कहा है कि देश भर में UPI से भुगतान करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आरबीआई ने ये Deta 5 parameters के हिसाब से जारी किए हैं।
डिजिटल पेमेंट के लेनदेन में भारी बढ़ोतरी
ऑनलाइन लेनदेन करने वाले आरबीआई के इंडेक्स के मुताबिक, देश में डिजिटल भुगतान मार्च 2023 तक एक साल में 13.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आरबीआई का डिजिटल भुगतान इंडेक्स (आरबीआई-डीपीआई) मार्च 2023 के अंत में 395.57 पर है। जबकि इससे पहले सितंबर 2022 में 377.46 और मार्च 2022 में 349.30 पर था।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस समयावधि के दौरान देश भर में भुगतान बुनियादी ढांचे (Payment Infrastructure) और भुगतान प्रदर्शन (Payment Performance) में तेजी से वृद्धि के कारण आरबीआई-डीपीआई इंडेक्स सभी मापदंडों में बढ़ा है।
ऐसे होता है इंडेक्शन
केंद्रीय बैंक आरबीआई ने देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा को पकड़ने के लिए आधार के रूप में मार्च 2018 में एक समग्र RBI-DPI की घोषणा की थी। जिसके मुताबिक इंडेक्स में पांच व्यापक पैरामीटर शामिल किए गए थे। ये पैरामीटर विभिन्न अवधियों में देश में डिजिटल भुगतान की गहराई और पैठ को मापने में सक्षम बनाते हैं।
पैरामीटर में भुगतान सक्षमकर्ता ( 25 प्रतिशत) हैं, payment infrastructure – मांग-पक्ष कारक (10 प्रतिशत), भुगतान अवसंरचना – आपूर्ति-पक्ष कारक (15 प्रतिशत), payment execution (45 प्रतिशत) और consumer centricity (5 प्रतिशत) हैं। ये index चार महीने के अंतराल के साथ मार्च 2021 से half yearly basis पर प्रकाशित होते हैं।

