Astrology: आज के दिन जन्मे व्यक्ति रखते हैं विशेष स्फूर्ति, हमेशा होती है परफेक्शन की तलाश

धर्मAstrology: आज के दिन जन्मे व्यक्ति रखते हैं विशेष स्फूर्ति, हमेशा होती...

Date:

मेरठ। जिनका आज जन्मदिन है उनको बधाई और शुभ कामनाएं। अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन जन्में जातकों का मूलांक तीन है। जो कि बृहस्पति का प्रतिनिधित्व वाला अंक है। ऐसे लोग दार्शनिक स्वभाव के होने के साथ ही विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रहती है। ऐसे लोग एक सामाजिक प्राणी होने के साथ ही निष्कपट, दयालु और उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में ही रहते हैं। यही कारण है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में आ जाते हैं। ये लोग अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आपने आप में तानाशाह बन जाते हैं।

Read also: Gender transplant surgery: मेरठ के चि​कित्सकों ने सर्जरी कर लड़की में किया लिंग प्रत्यारोपण,बना दिया लड़का

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवगुरु बृहस्पति,देवी सरस्वती, भगवान विष्णु

शुभ रंग : सुनहरा,पीला और गुलाबी

जानिए कैसा रहेगा आने वाला वर्ष 

Read also: Agneepath Yojana के विरोध में 20 को दिल्ली कूच करने का ऐलान, मेरठ पहुँची आग

आज के दिन जन्में व्यक्तियों के लिए आने वाला वर्ष नए व्यापार की योजना वाला रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद स्थिति वाला होगा। घर परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष काफी सुखद वाला है। किसी विशेष परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्र वर्ग का सहयोग रहेगा। शत्रु वर्ग इस साल प्रभावहीन ही रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related