Horoscope Today 30 June: वृष के जातकों की स्थिति होगी मजबूत,कर्क राशि वालों की पूरी होगी मनचाही इच्छा

धर्मHoroscope Today 30 June: वृष के जातकों की स्थिति होगी मजबूत,कर्क राशि...

Date:

मेष (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। जिसके कारण कार्यक्षेत्र में मानसिक परेशानी महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें शांति व सोचकर ही बात करनी होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं,उन्हें उससे लाभ मिलता दिख रहा है। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। 

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कलह के कारण परेशान रहेंगे। लेकिन यह आपसी बातचीत से सुलझ सकती है। मानसिक व शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ रही थी तो वह आज दूर होंगी। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। भाई व बहनों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन समय के साथ वह समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाणता आएगी। आपको किसी भी निर्णय पर बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। अपने बढ़ते हुए खर्च को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला है। किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मदिरा,शराब आदि जैसी आदत है वह आज छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आए तो उसमे चुप रहना बेहतर होगा। 

सिंह (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं। बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। शत्रु आपके पीठ पीछे आपकी कमियां निकालेंगे और कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों के बीच चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आलस्य भरा रहेगा। जिसके कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण परेशानी होगी। व्यापारी वर्ग के लोगों को धन निवेश करना लाभदायक रहेगा। जीवर साथी से कोई आपसी मतभेद हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान की किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी से भी सलाह मशवरा अवश्य करें।

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस करेंगे। प्रत्येक रुके हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कोई बड़ा फैसला लेना पड़े तो उसमें सोच विचार करना होगा।किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी को धन उधार देने से बचना होगा। नहीं तो वह कोई धोखा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। पहले किसी डील को फाइनल किया था तो वह उत्तम लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने से बचना होगा। ऐसा करने से परेशानी होगी। जीवनसाथी की बातों को सुनना व समझना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलेगे। 

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी। वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कुछ शत्रु षड्यंत्र रच रहे थे तो वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यदि किसी से कोई बहस व टकराव हो तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। परिवारिक जीवन खुशहाली वाला होगा। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। बेवजह किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परिजनों के सहयोग और माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय को कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को सावधान रहना होगा।

Read also: Prohibition on offering Namaz in Masjid: भाजपा को वोट देना मुस्लिम परिवार को पड़ा भारी, हुक्का-पानी किया बंद, मस्जिद में नमाज पढ़ने पर लगाई रोक

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ खास कर दिखाने वाला होगा। आपको किसी को बिना सोचे समझे धन उधार देने से बचना होगा। आज किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी योजना में धन को लगाना चाहते हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल ना करें नहीं तो वह धन व्यर्थ हो जाएगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related