मेरठ। दिनांक चार को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज रफ्तार से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा इन जातकों का भाग्य होता है। लेकिन यह निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
Read also: Naushad Death Anniversary Special: लखनऊ में जन्में, मुम्बई में हुए ‘नौशाद’
इस दिन जन्में व्यक्ति का मूलांक चार होने के कारण ये बहुत प्रभावित व्यक्ति होने के साथ ही जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले और साहसी होते हैं। इनका जीवन संघर्षशील होता है। इन लोगों में अभिमान भी होता है। ये दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से काफी कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
Read also: Astro: अगर कारोबार में नहीं हो रही धन की वृद्धि, आजमायें ये उपाय
इस साल कैसा बीतेगा वर्ष :—
इस वर्ष मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नए व्यापार की योजना प्रभावी होने तक उसको गुप्त रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण पूरी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रयास करें तो उनकी उन्नति के योग भी है। यह वर्ष पिछले साल की तुलना में दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम वाला होगा। इसके लिए सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे।

